प्रो.अलंकार सिंह का गायन बारह को सुबह आठ बजे - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , » प्रो.अलंकार सिंह का गायन बारह को सुबह आठ बजे

प्रो.अलंकार सिंह का गायन बारह को सुबह आठ बजे

Written By 'अपनी माटी' मासिक ई-पत्रिका (www.ApniMaati.com) on 11 अप्रैल 2012 | 12:59:00 pm

प्रेस विज्ञप्ति -प्रो.अलंकार सिंह का गायन बारह को सुबह आठ बजे 

चित्तौड़गढ़.
स्पिक मैके द्वारा हाल ही आरम्भ नए सत्र की शुरुआत में बारह तारीख को सुबह आठ बजे एक आयोजन सैंथी स्थित सेन्ट्रल अकादेमी सीनियर सेकंडरी स्कूल किया जाएगा.अध्यक्ष डॉ.ए..एल.जैन और समन्वयक जे.पी.भटनागर ने बताया कि इस प्रस्तुति में पंजाब विश्वविद्यालय,पटियाला के संगीत गुरु प्रो.अलंकार सिंह अपना गुरुबानी गायन प्रस्तुत करेंगे.गुरु शिष्य परम्परा में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लिया प्रो सिंह के इस आयोजन को लेकर स्कूल प्राचार्य अश्रलेश दशोरा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.प्रो.अलंकार सिंह के गायन में ग्वालियर घराने की  ख़याल गायकी का भी आभास सुनाई पढ़ता है.आकाशवाणी और दूरदर्शन के ए ग्रेड कलाकार अलंकर सिंह अपने क्षेत्र के जानेमाने संगीतकार भी हैं.गुरुबानी के साथ ही शबद गायन,गीत,ग़ज़ल आदि में भी सिद्धहस्त हैं.डॉ.ए.एल.जैन के अनुसार इस बार स्पिक मैके के ये सभी कार्यक्रम स्वयंसेवा की भावना को समर्पित किए गए हैं.खासकर विद्यार्थियों के लिए आयोज्य इन आयोजनों में कोई भी संगीतप्रेमी शिरकत कर सकता है.




Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template