संस्थाप्रधान और प्रबंधक साथियों के साथ स्पिक मैके की ज़रूरी बैठक - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , » संस्थाप्रधान और प्रबंधक साथियों के साथ स्पिक मैके की ज़रूरी बैठक

संस्थाप्रधान और प्रबंधक साथियों के साथ स्पिक मैके की ज़रूरी बैठक

Written By Unknown on 11 जुल॰ 2012 | 9:59:00 pm



संस्थाप्रधान और प्रबंधक साथियों के साथ स्पिक मैके की ज़रूरी बैठक 
15 जुलाई,2012 (प्रात:9.30-11.30 बजे तक )
चित्तौड़ में 

महोदयजी
                 नमस्कार,वैसे तो आप परिचित हैं ही कि स्पिक मैके आन्दोलन हमारे नगर में खासकर विद्यार्थियों के लिए सालों से साहित्य-संस्कृति के बेहतर आयोजन करता रहा है। अब तक की इस पूरी यात्रा में आपका अवदान किसी भी रूप में कम नहीं आँका जा सकता हैं। शैक्षणिक संस्थानों को अपनी रीढ़ मानते हुए ही ये आन्दोलन पैंतीस वर्षों की यात्रा कर सका है। थोड़ा बताना चाहेंगे कि स्पिक मैके  इस देश की एक ऐसी संस्था है जो युवाओं के बीच भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें स्वाभीमान से भरती है।

यह संस्था देश और विदेश में, भारत और भारतीयता क्या है?, उसके संस्कार क्या है?, उससे परिचित कराती है। वर्ष 2011-12 में इस संस्था के बैनर तले देश के मूर्धन्य कलाकारों द्वारा देश के हर प्रांत में कुल मिलाकर 4463 कार्यक्रम, 385 शहरों/कस्बों में आयोजित हुए हैं। हमारे राज्य में भी 26 स्थानों पर 626 कार्यक्रम  संपन्न हुए हैं, और आरम्भ से ही गतिविधियों के नाम से चित्तौड़ का नाम राजस्थान में बड़े गर्व से लिया जाता है।

जैसा कि  आप सभी अनुभव करते होंगे कि देश दुनिया और चितौड़गढ़ का सांस्कृतिक वातावरण बड़ी तेज़ी से बदला है और इसका प्रभाव देश की युवा पीढ़ी पर सबसे अधिक पड़ रहा है। वहीं सीधा प्रभाव शैक्षणिक संस्थाओं के वातावरण पर भी पड़ रहा है। लेकिन इस वातावरण से केवल अच्छाई ग्रहण करने एवं अपनी वर्षों की संस्कृति को महफूज़ रखने का ज्ञान इस पीढी को कराने की आवश्यकता है। स्पिक मैके  इस हेतु अपने तरीके से पिछले पैंतीस वर्षों से कार्य कर रहा है। समय के साथ बदलाव भी आया है। समय चक्र के बहुत तेज़ी से घूमने के कारण स्पिक मैके के चित्तौड़ स्कंध ने आप सभी के सुझाव/विमर्श हेतु एक बैठक दिनांक 15 जुलाई 2012 को सुबह ठीक 9.30 बजे से 11.30 बजे तक ए -64,शुभम, बापू नगर, रोड़ नंबर-3, श्री सांवलियाजी अस्पताल के सामने आयोजित की है। कृपया अवश्य पधारें। इस बैठक की एक विशेष उपलब्धि यह होगी कि  कोटा से स्पिक मैके  के राष्ट्रीय सलाहकार श्री अशोक जैन भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। श्री अशोक जी एक व्यवसायी होते हुए भी इन समस्याओं के प्रति समर्पित होकर पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से लगातार कार्यरत हैं। अपनी नवाचारी प्रवृति के कारण अशोक जी ने स्पिक मैके के ज़रिये देश के विद्यार्थियों हेतु कई  नए आयाम स्थापित किये हैं।


बैठक में आप स्वयं या किसी ज़रूरी कार्यवश आपके नहीं आ पाने की स्थिति में अपने संस्थान से कोई एक प्रतिनिधि ज़रूर भेजिएगा।हमें आपका इंतज़ार रहेगा।सहयोग हेतु अग्रीम रूप से शुक्रिया।


कार्यक्रम रूपरेखा 
  • आपसी परिचय 
  • भूमिका-संस्था अध्यक्ष डॉ. ए .एल. जैन
  • सभी का स्वागत और श्री अशोक जैन का बहुमान 
  • स्पिक मैके :वर्तमान स्वरुप और योजनाएं :राष्ट्रीय सलाहकार श्री अशोक जैन
  • अधिवेशन और स्कूल इंटेंसिव के सन्दर्भ में संस्थाओं से अपेक्षा-संस्था समन्वयक जे.पी.भटनागर
  • खुला सत्र
  • आभार-संस्था सचिव द्वारा
  • अल्पाहार 



आयोजन संयोजक
डॉ. ए .एल. जैन
मो-9414109779 

कार्यक्रम सूत्रधार
हरीश लड्ढा
मो-9414141322


(आमंत्रित प्रतिभागियों के लिए आयोजन )
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template