गीतांजली ने दिया ओडिसी का ज्ञान - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , , » गीतांजली ने दिया ओडिसी का ज्ञान

गीतांजली ने दिया ओडिसी का ज्ञान

Written By Unknown on 10 सित॰ 2012 | 7:09:00 pm

प्रेस विज्ञप्ति 

गीतांजली ने दिया ओडिसी का ज्ञान

पुरुषार्थी स्कूल,चित्तौड़ में गीतांजली आचार्य 
चित्तौड़ में इन दिनों दिल्ली की उदीयमान ओडिसी कलाकार गीतांजली आचार्य कार्यशालाओं के ज़रिये सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों में हमारी साझी संस्कृति का ज्ञान दे रही हैं। स्पिक मैके  के बेनर तले आयोजित दस सितम्बर की कार्यशालाओं में विद्यार्थियों ने बहुत आनंद लिया। सिटी बालिका में छात्राओं ने नृत्य की बारीकियां जानते हुए ओडिसी नृत्य का अभ्यास भी किया। नृत्यांगना गीतांजली ने बच्चों को आरंभिक मुद्राओं के बारे में बताते हुए उन्हें चौक,त्रिभंगी,आदि का ज्ञान दिया। इस शास्त्रीय नृत्य के इतिहास के बारे में बताते हुए उन्होंने गुरु केलु बाबू के योगदान पर भी बात की। मंगलाचरण ,भूमि प्रणाम,मंच प्रवेश आदि की ज़रूरत के बारे में जानकारी दी।आखिर में नवरस के साथ ही एक उड़िया रचना पर भाव का प्रदर्शन हुआ।पूरे कार्यक्रम में नर्तकी की वेशभूषा भी आकर्षित करती  रही।

आयोजन में प्रधानाध्यापिका कल्याणी दीक्षित ,अतिथि रेखा खंडेलवाल ने कलागुरु का स्वागात किया। इसी तरह दूसरा कार्यक्रम पुरुषार्थी स्कूल में प्रधानाध्यपक नन्द किशोर निर्झर के सानिध्य में हुआ। यहाँ पाडन  पोल बालिका स्कूल के विद्यार्थियों ने भी संस्था प्रधान मंजू त्रिपाठी के साथ हिस्सा लिया।

इन कार्यशालाओं के संयोजक जे पी भटनागर ने बताया कि ग्यारह सितम्बर को ये आयोजन सुबह आठ बजे स्टेशन बालिका उमावि में और दस बजे कुम्भा नगर स्थित उप्रावि में होंगे। दोनों प्रस्तुतियों का जिम्मा संस्था प्रधान सुशीला सुहालका और अशोक कुमार शर्मा को दिया गया है।

डॉ ए एल जैन 
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template