गीतांजली आचार्य की ओडिसी कार्यशालाएं दस सितम्बर से - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , , » गीतांजली आचार्य की ओडिसी कार्यशालाएं दस सितम्बर से

गीतांजली आचार्य की ओडिसी कार्यशालाएं दस सितम्बर से

Written By Unknown on 9 सित॰ 2012 | 5:33:00 pm


प्रेस विज्ञप्ति

गीतांजली आचार्य की ओडिसी कार्यशालाएं  दस सितम्बर से

           स्पिक मैके की चित्तौड़ शाखा द्वारा बेंक ऑफ़ बड़ोदा और जुबिलंट भरतीया फाउन्डेशन के साथ मिलकर हो रही विरासत-2012 में दस सितम्बर से : दिन तक रोजाना दो ओडिसी नृत्य कार्यशालाएं होगी। चित्तौड़ जिले में आयोज्य इन प्रस्तुतियों को दिल्ली की उदीयमान नर्तकी गीतांजली आचार्य अंजाम देगी। आन्दोलन के संभागीय समन्वयक जे पी भटनागर के अनुसार दस सितम्बर सोमवार सुबह दस बजे शहर स्थित उमावि बालिका में और साढ़े  ग्यारह बजे पुरुषार्थी स्कूल किला रोड पर होगी।प्राचार्य कल्याणी दीक्षित और नन्द किशोर निर्झर ने बताया है कि गीतांजली बहुत प्रतिभावान कलाकार हैं जिन्हें नृत्य की शिक्षा जाने माने नर्तक गुरु केलुचरण महापात्र से मिली हैं।वर्तमान में रतिकांत महापात्र से तालीम लेती हुयी गीतांजली सृजन नामक संस्थान में विद्यार्थियों को नृत्य की शिक्षा भी दे रही हैं। उड़ीसा नृत्य अकादमी से नृत्य शास्त्री पूर्ण कर चुकी गीतांजली को भारत सरकार की शोध छात्रवृति भी मिल चुकी है।

 इधर बाकी आयोजनों में बारह सितम्बर को नगर में बिस्मिल्लाह खान युवा पुरूस्कार प्राप्त ओडिसी नर्तकी आरुषी मुदगल अपनी प्रस्तुति देंगी।प्रसिद्द कलागुरु मधुप मुदगल की बेटी आरुषी ने अपनी चाची माधवी मुदगल से ओडिसी नृत्य की शिक्षा ली है। विश्वभर में अपने नृत्य कौशल का परिचय दे चुकी आरुषी पहले भी चित्तौड़ में चुकी है।

डॉ   एल जैन 
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template