स्पिक मैके हेरिटेज वॉक शनिवार को - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » » स्पिक मैके हेरिटेज वॉक शनिवार को

स्पिक मैके हेरिटेज वॉक शनिवार को

Written By Unknown on 5 अक्तू॰ 2012 | 6:10:00 pm

प्रेस विज्ञप्ति

स्पिक मैके हेरिटेज वॉक शनिवार को 
डॉ किरण सेठ का चितौड़ प्रवास रद्द

चित्तौड़गढ़।स्पिक मैके ,भारतीय रेलवे और आर्कियोलोजी सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित हेरिटेज ट्रेन का अंतिम पड़ाव चित्तौड़ दुर्ग रहेगा।देश के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के एक हज़ार विद्यार्थी और पचास शिक्षक साथी शनिवार सुबह साढ़े  नौ बजे बसों द्वारा चित्तौड़ पहूँचेंगे।दल के निर्देशक हर्ष नारायण से मिली जानकारी के अनुसार आन्दोलन के संस्थापक पद्मश्री आचार्य किरण सेठ ज़रूरी कार्य से यात्रा के बीच ही दिल्ली रवाना हो गए हैं।इससे डॉ सेठ का चित्तौड़ में अभिनन्दन रद्द हो गया है।

स्थानीय शाखा के अध्यक्ष डॉ ए एल जैन और संभागीय समन्वयक जे पी भटनागर ने बताया कि दस दिवसीय इस यात्रा के साथियों का कुम्भा महल के आँगन में सुबह साढ़े  नौ बजे कुमकुम तिलक और मालाओं से स्वागत किया जाएगा। थाली मांदल जैसे परम्परागत वाद्य यंत्रों से स्वागत किया जाएगा। यहाँ सेन्ट्रल अकादमी, केलीबर अकादमी,चिल्ड्रन पेरेड़ाईस और स्काउट-गाईड के दल द्वारा स्वयंसेवा की जायेगी। स्वागत समारोह में मीरायन के सम्पादक सत्यनारायण समदानी,दुर्ग स्थित संग्रहालय अधीक्षक सोहन लाल चौधरी,गाईड शांति लाल सुखवाल इतिहास की जानकारी देंगे। यहाँ जिंक हेड विकास शर्मा, ज़िला कलेक्टर रवि जैन ख़ास तौर पर सभी उदबोधन देंगे। आर्कियोलोजी विभाग के फोरमैन पी सी शर्मा, स्वागत केंद्र प्रभारी  भंवर लाल साहू, आरटीडीसी विभाग प्रमुख भारद्वाज सहित बहुत जानकार लोग शामिल होंगे।

स्वागत समारोह में जिंक के कर्मचारियों द्वारा देशभर से आये सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरण किया जाएगा। समारोह के बाद हेरिटेज वॉक शुरू होगा जिसमें सभी बच्चे पचास-पचास के दल में आगे  बढ़ते हुए  संग्रहालय,जैन सातबीस देवरी,मीरा मंदिर,विजय स्तम्भ परिसर,कालिका मंदिर,पद्मिनी महल तक जायेंगे।जल की व्यवस्था कुम्भा महल,विजय स्तम्भ और पद्मिनी महल के पास रखी जाएगा। हेरिटेज वॉक में स्थानीय गाईड शांति लाल सुखवाल,शांति लाल सालवी,हरीश साहू सहित पूर्व जनसंपर्क निदेशक नटवर त्रिपाठी अध्यापक जितेन्द्र कुमार सुथार, प्रवीण कुमार जोशी, नन्दकिशोर निर्झर आदि अपनी सेवाएं देंगे।

इस आयोजन के सूत्रधार हरीश लड्ढा ने बताया है कि ये स्पिक मैके के इतिहास में एक बड़ा आयोजन  सिद्ध होगा।चित्तौड़ स्कंध के सभी सदस्यों में बहुत उत्साह व्याप्त हैं। इसी इवसर पर स्पिक मैके का सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

डॉ ए  एल जैन 
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template