प्रेस विज्ञप्ति:फेस्ट-2013 का सुरमई आगाज़ - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » » प्रेस विज्ञप्ति:फेस्ट-2013 का सुरमई आगाज़

प्रेस विज्ञप्ति:फेस्ट-2013 का सुरमई आगाज़

Written By Unknown on 14 अप्रैल 2013 | 2:28:00 pm

प्रेस विज्ञप्ति
फेस्ट-2013 का सुरमई आगाज़ 
चित्तौड़गढ़ 14 अप्रैल,2013

चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में छ: सौ रसिक तब रोमांचित हो उठे जब इलाहबाद की सुचिस्मिता और देबोप्रिया चटर्जी बहनों ने अपने बांसुरी वादन से स्पिक मैके फेस्ट सिरीज का सुरमई उदघाटन किया।आरम्भ के दस मिनट के आलाप के दौरान ही श्रोताओं ने ध्यान का सा आभास किया।सुबह के राग अहीर भैरव की इस प्रस्तुति में तबले पर बनारस और फरुक्खाबाद घराने के शैलेन्द्र मिश्र ने गज़ब का तबला वादन किया।पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की तालीम को आगे बढ़ाते हुए फ्लूट सिस्टर्स ने आलाप के बाद तबले की संगत में मध्य लय रूपक और द्रुत तीन ताल में निबद्ध रचनाओं के साथ प्रस्तुति पूरी की।खचाखच सभागार में एक घंटे तक के बांसुरी वादन के ज़रिये विद्यार्थियों ने हमारी सांस्कृतिक विरासत के अमोल पक्ष शास्त्रीय वादन शैली से परिचय पाया। श्री कृष्ण से लेकर हाल के कुछ वर्षों तक केवल पुरुषों के लिए समुचित माने जाने वाले वाध्य यन्त्र पर जब सभी ने पहली बार महिला कलाकारों को कुशलता से वादन करते हुए सुना तो वे देर तक आश्चर्य चकित भाव से सुनते मिले।भरपूर मेहनत मांगते इस फूंक वध्य पर केन्द्रित कार्यक्रम को उपस्थित रसिकों ने खूब सराहा।

युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु बीते पैंतीस सालों से प्रयासरत छात्र आन्दोलन स्पिक मेके की ये श्रृंखला आगामी एक मई तक चलेगी।उदघाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन और कलाकारों का अभिनन्दन स्कूल प्राचार्य ग्रुप कप्तान डी सी सिकरोडिया, हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कर्नल एम् आई हुसैन, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल अजय ढ़ील, स्पिक मैके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे पी भटनागर, सलाहकार बी डी कुमावत, यूं एस भगवती, वी भी व्यास ने किया।संगीत सभा का संचालन माणिक ने किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुओं से वाध्य यंत्र और वादन आदि से जुड़े प्रश्नों पर संवाद भी किया।

आयोजन में स्कूल के पांच सौ बच्चों सहित नगर के भी कई बुद्धिजीवी साथियो अनिल सिंह राठौड़, नन्द किशोर निर्झर, डॉ कनक जैन, डॉ राजेन्द्र सिंघवी, डॉ राजेश चौधरी, भावना शर्मा, सोहन लाल चौधरी, राजेश रामावत, महेंद्र खेरारु, अब्दुल ज़ब्बार , संजय गुप्ता, डालर सोनी, लक्ष्मण व्यास, सुमित्रा चौधरी, कृष्णा सिन्हा, ऋतू शर्मा,  डॉ नरेन्द्र गुप्ता, दिलीप गांधी आदि ने शिरकत की।

पंडित रवि शंकर को सम्प्रपित इन आयोजनों में आगामी कार्यक्रम तेईस अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे मण्डफिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बिम्बा देवी के मणिपुरी नृत्य के रूप में होगा।


सचिव 
स्पिक मैके 
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template