प्रेस विज्ञप्ति:जान्ह्बी बेहरा की ओडिसी नृत्य कार्यशालाएं 25 अगस्त से शुरू - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » , » प्रेस विज्ञप्ति:जान्ह्बी बेहरा की ओडिसी नृत्य कार्यशालाएं 25 अगस्त से शुरू

प्रेस विज्ञप्ति:जान्ह्बी बेहरा की ओडिसी नृत्य कार्यशालाएं 25 अगस्त से शुरू

Written By Unknown on 24 अग॰ 2014 | 11:22:00 am

जान्ह्बी बेहरा की ओडिसी नृत्य कार्यशालाएं 25 अगस्त से शुरू 

चित्तौड़गढ़ 24 अगस्त,2014

स्पिक मैके चित्तौड़ के कार्यक्रम पच्चीस अगस्त से शुरू हो रहे हैं।सबसे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे.पी. भटनागर के निर्देशन में शहर और आसपास के सरकारी स्कूलों में ओडिसी नृत्य की कार्शलाएं होंगी इस हेतु ओडिशा से जान्ह्बी बेहरा अपनी प्रस्तुतियां देंगी।इस वर्कशॉप मॉडल में पच्चीस से तीस अगस्त तक रोजाना दो कार्यशालाएं होनी है पच्चीस अगस्त को सुबह नौ अजे राउप्रावि चामटी खेड़ा और दिन में ग्यारह बजे राउप्रावि मीरा नगर में कार्यक्रम होंगेइसी तरह छब्बीस अगस्त को सुबह नौ बजे राउप्रावि बालिका पुठोली और ग्यारह बजे राउप्रावि बालिका चंदेरिया में होगा। इन कार्यशालाओं का संयोजन संस्था प्रधान अनीता जैन, शकुन्तला जोशी, शैलेन्द्र निगम, गौरी शंकर दशोरा करेंगे। बेहरा ने युधिष्ठिर नायक, जानीमानी नृत्यांगना डॉ.अरुणा मोहंती और गुरु गंगाधर प्रधान की शिष्या हैं। जान्ह्बी ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृति प्राप्त करने के साथ ही देश-विदेश में अपनी प्रस्तुति दी है। बेहरा वर्तमान में ओडिसी डांस एकेडमी भुवनेश्वर में प्राध्यापिका हैंइसी मोड्यूल में एक  से छ सितम्बर तक भरतनाट्यम नृत्यांगना अरुपा लाहिड़ी और आठ से तेरह कथक नृत्यांगना शालिनी शर्मा अपने प्रदर्शन करेंगी

स्थानीय स्कंध उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंघवी के अनुसार विरासत के दूसरे कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से चल रही है।विरासत पोस्टर का विमोचन रविवार को किया गया। चित्तौड़ आने वाले कलाकारों में दो सितम्बर को बिस्मिल्लाह खां युवा सम्मान प्राप्त बांसुरी वादक श्रीनिवास सतपति, तीन को मोहन वीणा वादक पद्मश्री पंडित विश्व मोहन भट्ट, पच्चीस सितम्बर को केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त ओडिसी की वरिष्ठ नृत्यांगना डॉ अरुणा मोहंती, दस अक्टूबर को विजय साहू का गोटीपुआ नृत्य समूह, चौदह अक्टूबर को प्रसिद्द कबीरपंथी गायक प्रहलाद सिंह तिपानिया शामिल हैं

डॉ. ए एल जैन
स्पिक मैके चित्तौड़ अध्यक्ष  
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template