प्रेस विज्ञप्ति पुंग चोलोम से मणिपुरी संस्कृति जी उठी - SPIC MACAY Chittorgarh
Headlines News :
Home » » प्रेस विज्ञप्ति पुंग चोलोम से मणिपुरी संस्कृति जी उठी

प्रेस विज्ञप्ति पुंग चोलोम से मणिपुरी संस्कृति जी उठी

Written By Unknown on 8 अक्तू॰ 2015 | 7:00:00 am

प्रेस विज्ञप्ति
पुंग चोलोम से मणिपुरी संस्कृति जी उठी
राजस्थानी लोक गायकी से होगा विरासत श्रृंखला का समापन
स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला

चित्तौड़गढ़ 7 अक्टूबर 2015

स्पिक मैके विरासत 2015 के तहत आर.एन.टी. कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह दस बजे मणिपुरी लोक नृत्य के विख्यात कलाकार गुरू एल. येमा सिंह और उनके सात कलाकारों ने रोमांचित कर दने वाला नृत्य पेश किया। प्रस्तुति ने समा बांध दिया। विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस नृत्य पर लगातार तालियों दाद देकर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती नीमा वसीम खान ने बताया कि आज आर.एन.टी. कॉलेज परिसर में विलुप्त होती भारतीय संस्कृति के को संरक्षित रखने की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं। स्पिक मैके सचिव सांवर जाट के अनुसार पुंगचोलम लोकनृत्य मृदंग के साथ लय व ताल का एक संगम है जिसे शंखनाद व मृदंग ध्वनि ने सार्थक बना दिया। कस्बे में पहली बार हुए ऐसे कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा भी हुयी।

गुरु एल.येमा सिंह के साथ आई.तोम्बा सिंह , प्रेमानन्दा सिंह, रोमेन्दो सिंह , रोजित सिंह, रोजर सिंह, भारत सिंह ने अद्भुत समन्वय के साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। आर.एन.टी. समूह के निर्देशक डॉ. वसीम खान ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर बल देने की बात करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. सुखवाल , बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल गोठवाल, एग्रीकल्चर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.पी. शर्मा, दीक्षा इंटरनॅशनल बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमति नयना जोशी सहित कई व्याख्याता,विद्यार्थी,पत्रकारगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजन के सूत्रधार सहसचिव शाहबाज पठान थे।


स्पिक मैके के राष्ट्रीय सलाहकार माणिक और जैन गुरुकुल सोसायटी के अध्यक्ष संयुक्त रूप से बताया कि विरासत श्रृंखला का समापन आठ अक्टूबर को प्रसिद्द राजस्थानी लोक गायक बुन्दू खान लंगा की प्रस्तुति से होगी।गुरुवार सुबह सवा आठ अजे पहला आयोजन श्री भुवनभानु जैन सुरीश्वर उमावि स्कूल में होगा वहीं दूसरा आयोजन दोपहर दो बजे मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज में होगा। लंगा गायकी के इन आयोजनों का संयोजन कॉलेज निदेशक प्रो.श्रीपाल सुथार,मेवाड़ एज्युकेशन सोसायटी के सचिव गोबिंद गदिया और स्पिक मैके सह सचिव विनय शर्मा करेंगे। राजस्थानी लोक और सूफी गीतों के इस कार्यक्रम में जजमानी परम्परा से चली रही लोक गायकी के पोषक लंगा जाति के कलाकार चित्तौड़गढ़ आयेंगे।संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त और लगभग सवा सौ बार विदेश जा चुके बुन्दू खान लंगा राजस्थान का हीरा है।आकाशवाणी के ए ग्रेड लोक गायक बुन्दू खान के साथ गायक सिकंदर खान, खड़ताल वादक मोहम्मद अली सोनूढोलक वादक समंदर खान, सारंगी वादक आसीन खान और मोरचंग वादक हबीब खान शिरकत करेंगे।
Share this article :

Our Founder Dr. Kiran Seth

Archive

Friends of SPIC MACAY

 
| |
Apni Maati E-Magazine
Copyright © 2014. SPIC MACAY Chittorgarh - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template