प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ
सादर प्रकाशनार्थ
दिव्या गोस्वामी ने कथक से शिव-कृष्ण और राम को किया साकार
स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ का उत्सव आयोजन
स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ का उत्सव आयोजन
चित्तौड़गढ़ 26 अप्रैल 2017
दोनों कार्यक्रमों के मार्फ़त कलाकारों ने आरम्भ में भगवान् शिव की स्तुति पर अभिनय सहित भाव पेश किया और विद्यार्थियों को कथक की प्राचीन परम्परा से एकदम से जोड़ लिया। कृष्ण लीला के एक लोकप्रिय प्रसंग का हवाला देकर लखनऊ घराने की नृत्यांगना दिव्या ने गोवर्धन पर्वत उठाकर कृष्ण द्वारा भगवान् इंद्र के घमंड को तोड़ने वाला अभिनय पेश किया जिसे सभी ने गहराई से अनुभव करते हुए सराहा भी। प्रस्तुति के बीच बीच में कलाकारों ने व्याख्यान देते हुए राग,ताल और संगीत की विभिन्न पद्दतियों के बारे में जानकारी साझा की। कथक की सबसे ख़ास पहचान वाले हिस्से चक्कर और तिहाई ने आयोजन को रोचक बना दिया। बाद के सत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम राम केन्द्रित एक भजन पर भावमयी अभिनय हुआ। इन सभी के बीच विद्यार्थी तत्कार,तालों के बीच अंतर और नृत्य में फुटवर्क के कमाल पर अपनी समझ बनाते नज़र आए।अंत में तबले और घूँघरू के बीच की जुगलबंदी ने इस अनुभव को सबसे ज्यादा ऊंचाइयां दी। दर्शकों की मांग पर अंत में एक कृष्ण और पनिहारिनों के बीच की प्रेममयी बातचीत वाला एक गीत पेश किया जिससे आयोजन सम्पन्न हुआ।
गौरतलब है कि दिव्या के नृत्य की गंभीरता उनकी प्रस्तुतियों में इतिहास, दर्शन और आध्यात्म के मिश्रण से अनुभव की जा सकती है। कथक के प्रसिद्द लखनऊ घराने से सम्बन्ध रखने वाली दिव्या गोस्वामी ने नृत्य की शिक्षा कलानिधि इंस्टिट्यूट पुणे की गुरु यामिनी गांधी से ली है। वर्तमान में कथक केंद्र दिल्ली के प्रसिद्द कथक गुरु मुन्ना शुक्ला के निर्देशन में सिख रहीं है। दिव्या खुद बीते डेढ़ दशक के अपने शास्त्रीय नृत्य के कई शो करने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। गोस्वामी को कई बड़े सम्मानों के साथ ही संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड दिया जा चुका है। दूरदर्शन से ग्रेड प्राप्त नृत्यांगना दिव्या चित्तौड़गढ़ पहली बार आ रही हैं।
सादर
कृष्णा सिन्हा
प्रेस सचिव ,स्पिक मैके चित्तौड़गढ़
प्रेस सचिव ,स्पिक मैके चित्तौड़गढ़
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें